|| आईना || The mirror image|व्यंग

  ~ आइना ~




" जा के पहले अपनी शक्ल देख आईने में . . . फिर बात करना


ये जो ताना जब किसी के ऊपर चिपकाया जाता है जैसे हम चिपकाते थे , खाने के बाद च्विंगम किसी की सीट पर, 

तो सबसे पहले  जिसे शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है वो है  "आइना"  


अब ये मैं नहीं कह रहा ,,, खुद आइना अपनी आपबीती बता रहा है 


आईना :   सच कहूं तो ऐसी ताने खाने के बाद तुम जो अपनी  भयानक शक्ल ले  कर मेरे पास आते हो न , मुझे तो इससे बहुत डर लगता है।  ऐसा लगता है जैसे तुम्हारा शक्ल मैंने बिगाड़ा हो। 


तुम्हारी बेइज्जती से ज्यादा मुझे शर्मिंदगी महसूस होती हैं,,,

और महसूस इसलिए भी होती है  क्योंकि जब भी तुम घर से बाहर निकलते हो मेरे सामने से, अपने बालों में जेल और चेहरे पर फेसियल क्रीम लगाकर ,,, और उसके बाद पब्लिक में ये सब कांड करके आते हो तो  ऐसा लगता है कि खुद ही कालीख पोत लूं ,,,



तुम्हें पता है, न जाने कितने लोग मुझे देख कर अपने हज़ार सपने जीते है,,,,  न जानें कितने लोगों  का मैंने मनोबल बढ़ाया है,, लोग मुझे Confidence grower की तरह इस्तेमाल करते है ,,, न कि तुम्हारी तरह शाहरुख़ खान बनने की ।

मेरी भी कुछ इज्ज़त है भाई . . . मुझे बहुत अच्छा लगता है जब पब्लिशर्स मेरे नाम से बड़ी बड़ी मैगजीन और किताब छापते हैं ,, प्रतियोगिता दर्पण, साहित्य दर्पण,  साइंस मिरर  . . . 


बहुत सुकून मिलता है, लगता है ईश्वर ने मुझे अच्छे काम के लिए ही बनाया है  पर तुम्हारे जैसे लोग मेरी काबिलियत को मिट्टी में मिलाने के चक्कर मे है । मेरा किसी से किसी भी प्रकार का द्वेष नहीं है तुम्हारी सूरत से मुझे कोई लेना देना नहीं है,, सीरत अच्छी होनी चाहिए यार । 


मुझे अपनी जिंदगी लोगो के make up देखने में ही बर्बाद नहीं करनी . . . सच कहूं तो मुझे लोगों को बेनकाब करने में बड़ा मजा आता है।  लोग आज दोहरे शक्ल के साथ जी रहे है , मेरे सामने जो चेहरा होता है उसके अलावा भी कई चेहरे होते है उनके अन्दर। 


कभी कभी मैं भी हैरान रहता हूं ,,, और इसीलिए मुझे गुस्सा आता है

लोग आजकल मुझे देखने के लिए कम ,, दिखाने के लिए ज्यादा इस्तेमाल करते है,, यहां सब एक दूसरे को आईना दिखाने में लगे है। 


चलिए चलता हूं . . .

आप अपने सूरत और सीरत दोनों संभालिए . . . 


इस आईने की बाते सुनते सुनते मैं आईने की दुकान पहुंच गया हूं 


भैया कोई अच्छा सा आईना दिखाइए . .  .

जिसको मैं आईना दिखा सकूं . . .😋


©rakeshsinghsidar

Instagram: https://instagram.com/shabdo_ke_rangmanch?igshid=YmMyMTA2M2Y=



Comments

Popular posts from this blog

" Life of Chemistry" Chem40 हिंदी कविता

सफ़रनामा

|| मेरे अल्फ़ाज़ || ©rakeshsinghsidar