|| आईना || The mirror image|व्यंग
~ आइना ~ " जा के पहले अपनी शक्ल देख आईने में . . . फिर बात करना " ये जो ताना जब किसी के ऊपर चिपकाया जाता है जैसे हम चिपकाते थे , खाने के बाद च्विंगम किसी की सीट पर, तो सबसे पहले जिसे शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है वो है "आइना" अब ये मैं नहीं कह रहा ,,, खुद आइना अपनी आपबीती बता रहा है आईना : सच कहूं तो ऐसी ताने खाने के बाद तुम जो अपनी भयानक शक्ल ले कर मेरे पास आते हो न , मुझे तो इससे बहुत डर लगता है। ऐसा लगता है जैसे तुम्हारा शक्ल मैंने बिगाड़ा हो। तुम्हारी बेइज्जती से ज्यादा मुझे शर्मिंदगी महसूस होती हैं,,, और महसूस इसलिए भी होती है क्योंकि जब भी तुम घर से बाहर निकलते हो मेरे सामने से, अपने बालों में जेल और चेहरे पर फेसियल क्रीम लगाकर ,,, और उसके बाद पब्लिक में ये सब कांड करके आते हो तो ऐसा लगता है कि खुद ही कालीख पोत लूं ,,, तुम्हें पता है, न जाने कितने लोग मुझे देख कर अपने हज़ार सपने जीते है,,,, न जानें कितने लोगों का मैंने मनोबल बढ़ाया है,, लोग मुझे Confidence grower की तरह इस्तेम...