न जाने कितना दूर हूँ ...
हालातों से हूँ गुजरा मैं,
इन हालातों में मजबूर हूँ,
जाना है मंजिल तक अपनी ,
न जाने कितना दूर हूँ।
इसी बहाने घर से निकला ,
कि लम्बी राह पकड़नी है,
भटकना ही था किस्मत में शायद ,
अब किस्मत से ही लड़नी है।
हारा नही हूँ अभी मैं ....माना थका ज़रूर हूँ
जाना है मंजिल तक अपनी ,
न जाने कितना दूर हूँ ।।
©राकेश सिंह सिदार
Download this Poem : 👇
https://www.yourquote.in/rakesh-singh-sidar-3lek/quotes/haalaaton-se-huun-gujraa-main-haalaaton-men-mjbuur-huun-hai-ksu37

Superb line Rakesh
ReplyDeleteThank you so much 😊👏👏
DeleteBeautiful expressions.
ReplyDeleteThank you Aastha 😊👏👏
Delete